Indian Economy gk

Indian Economy | भारतीय अर्थव्यवस्था - Gk Trick

Economy gk tricks - भारतीय अर्थव्यवस्था

1. पंचवर्षीय योजना का मॉडल

ट्रिक - हम एडी
  • ह - हैरॉड डोमर
  • म - महालनोबिस
  • ए - एलन माव्रे
  • डी - डी.पी. धार
व्याख्या -  विश्व में सर्वप्रथम योजना रूस ने तैयार की और जवाहरलाल नेहरु के कैबिनेट के निर्णय पर योजना आयोग (1950) का गठन किया गया था. योजना आयोग का पदेन अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है.यह एक गैर - संवैधानिक परामर्शदात्री संस्था है. प्रथम पंचवर्षीय योजना 1951 से 1956 तक हैरॉड - डोमर मॉडल पर आधारित थी. प्रथम पंचवर्षीय योजना का मुख्य उदेश्य कृषि को बढ़ावा देना था. द्वितीय पंचवर्षीय योजना महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी. द्वतीय पंचवर्षीय योजना का मुख्य उदेश्य भारी उधोगों को बढ़ावा देना था. तृतीय पंचवर्षीय योजना 1961 से 1966 में भी महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी. तृतीय पंचवर्षीय योजना का मुख्य उदेश्य मूलभूत उधोगो एवं कृषि को बढ़ावा देना था. चतुर्थ पंचवर्षीय योजना 1969 से 1974 तक एलनमाव्रे एवं अशोक रूद्र मॉडल पर आधारित थी. पांचवी पंचवर्षीय योजना 1974  से 1979 तक  डी.पी. धार मॉडल पर आधारित थी. पांचवी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उदेश्य निर्धनता उन्मूलन था.

2. सरकार के प्रत्यक्ष कर

ट्रिक -  आय,सम्पत्ति,उपहार सभी प्रत्यक्ष है.
  • आय- आयकर
  • सम्पत्ति - सम्पत्ति कर
  • उपहार - उपहार कर
व्यख्या -  आय कर, सम्पत्ति कर, उपहार कर आदि प्रत्यक्ष कर है.

3.सरकार के अप्रत्यक्ष कर

ट्रिक- सीमा को तट पर ले जाकर बिक्री करके उस पर अप्रत्यक्ष रूप से उत्पाद कर लगा दिया.
  • सीमा -  सीमा शुल्क
  • तट -  तट कर
  • बिक्री - बिक्री कर
  • अप्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष कर
  • उत्पाद कर - उत्पाद कर
व्यख्या - सीमा शुल्क, तट कर, बिक्री कर, उत्पाद कर आदि अप्रत्यक्ष कर है.

4.केंद्र सरकार द्वारा लगाये जाने वाले कर

ट्रिक - केंद्र की उतनी आय उपहार सम्पत्ति सीमा में है.
  • केंद्र - केंद्र सरकार
  • उत -  उत्तराधिकारी कर
  • नि - निगम कर
  • आय - आय कर
  • उपहार -  उपहार कर
  • सम्पत्ति - सम्पत्ति कर
व्यख्या - केंद्र सरकार द्वारा लगाये जाने वाले कर निम्न है- आयकर,निगम कर, संपत्ति कर, उत्तराधिकारी कर, धन कर, उपहार कर, सीमा शुल्क, क्रषिधन पर कर आदि.

5.राज्य सरकार द्वारा लागाये जाने वाले कर

ट्रिक - राज्य ने भू बिक्री में स्टाम्प को पथकर मो का उत्पाद व्यवसाय बना दिया.
  • राज्य - राज्य सरकार
  • भू -  भू - राजस्व कर
  • बिक्री -  बिक्री कर
  • में -  मनोरंजन कर
  • स्टाम्प -  स्टाम्प शुल्क
  • पथकर -  पथकर
  • मो - मोटर वाहन कर
  • उत्पादन -  राज्य उत्पाद शुल्क
  • व्यवसाय - व्यवसायिक कर
व्यख्या -  राज्य सरकार द्वारा लगाये जाने वाले कर निम्न है -  भू - राजस्व कर, क्रषि आय कर, कृषि जोत कर, बिक्री कर, राज्य उत्पादन शुल्क, मनोरंजन कर, स्टाम्प शुल्क,पथकर, मोटरवाहन कर, व्यवसायिक कर आदि.

6. भारत के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग

ट्रिक - दिपाक आ में को चाव
  • दि - दिल्ली
  • प - पाक सीमा  
  • क - कोलकाता
  • आ - आगरा
  • में - मुंबई
  • चा - चेन्नई
  • व - वाराणसी
व्यख्या -  भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग - 7 है. राष्ट्रीय राजमार्ग 1 एवं 2 को सम्मिलित रूप से ग्रांड ट्रंक रोड कहा जाता है. राष्ट्रीय राजमार्ग 1A में जवाहर सुरंग स्थित है. सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 47A है, जिसकी लम्बाई मात्र 6 किमी है.

कुछ प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग निम्न है -  

  1. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 (दिल्ली से पाक सीमा तक)
  2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 (दिल्ली से कोलकाता तक)
  3. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 (आगरा से मुंबई तक)
  4. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 4 (मुंबई से चेन्नई तक)
  5. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 5 (कोलकाता से चेन्नई तक)
  6. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 (कोलकाता से मुंबई तक)
  7. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 (वाराणसी से कन्याकुमारी तक)
  8. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 (दिल्ली से मुंबई भाया जयपुर तक)

7. भारत के प्रमुख राष्ट्रीय जलमार्ग

ट्रिक -  इह साधु को काम दो
  • इ - इलाहाबाद
  • ह - हल्दिया
  • सा -  सादिया
  • धु - धुबरी पट्टी
  • को - कोट्टापुरम
  • का-  काकीनाडा
  • म - मरक्कानम
व्यख्या -  केन्द्रीय अन्तरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना 1987 ई. में की गई थी. इसका मुख्यालय कोलकाता में है. इलाहाबाद से हल्दिया तक जलमार्ग को 22 अक्टूबर 1986 ई. को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 घोषित किया गया था.

प्रमुख राष्ट्रीय जलमार्ग निम्न है -

  1. राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (इलाहाबाद से हल्दिया)
  2. राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (सदिया से धुबरी पट्टी)
  3. राष्ट्रीय जलमार्ग 3 (कोल्लम से कोट्टापुरम)
  4. राष्ट्रीय जलमार्ग 4 (काकीनाड़ा से मरक्कानम) आदि.

8. भारत के प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे

ट्रिक -  जवाहर मुंबई से, शुभाष कोलकाता से, इंदिरा दिल्ली से, राजीव हैदराबाद से तथा मीना चेन्नई से अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आये.

व्यख्या -  भारत में वायु परिवहन की शुरुआत 1911 ई. में हुई थी. जब इलाहाबाद से नैनी के बीच विश्व की सर्वप्रथम विमान डाक सेवा का परिवहन किया गया था.
भारतीय उड्डयन प्राधिकरण की स्थापना 1955 ई. में की गयी थी.

कुछ प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे निम्न है-

  1. जवाहरलाल नेहरु या सांताक्रूज (मुंबई)
  2. शुभाषचंद्र बोस या दमदम (कोलकाता)
  3. इंदिरा गाँधी ( नई दिल्ली)
  4. राजीव गाँधी ( हैदराबाद)
  5. मीनाम्ब्कम (चेन्नई) आदि

9. ब्रिटिश काल से स्वतंत्रता काल तक भारत में बैंकों की स्थापना

बैंक शब्द Banco या Bancus शब्द से बना है. यूरोपीय पद्धति पर आधारित भारत का पहला बैंक एलेक्जेंडर एंड कंपनी द्वारा 1770 ई. में कोलकाता में बैंक ऑफ़ हिन्दुस्तान के नाम से स्थापित किया गया. 1806 ई. में बैंक ऑफ़ बंगाल (कोलकाता में) , 1840 में बैंक ऑफ़ बम्बई (बम्बई में) तथा 1843 में बैंक ऑफ़ मद्रास (मद्रास में)
स्थापित किया गया.

वर्तमान में भारत का सबसे पुराना बैंक इलाहाबाद बैंक है जो कि 1865 ई. में स्थापित किया गया था.
पूर्ण रूप से भारतीयों द्वारा संचालित बैंक 1881 ई. में स्थापित किया गया था. उस बैंक का नाम अवध कॉप्र्शियल बैंक था.देश का पहला पूर्ण रूप से भारतीय पद्धति पर चलने वाला बैंक पंजाब नेशनल बैंक है इसकी स्थापना 1894 ई. में की गई थी.

इसके बाद स्थापित होने वाले प्रमुख बैंक है -

  1. बैंक ऑफ़ इंडिया (1906)
  2. बैंक ऑफ़ बड़ौदा (1908)
  3. सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया (1911)
  4. बैंक ऑफ़ मैसूर (1913)
1 जुलाई, 1955 को इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया का नाम बदलकर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) कर दिया गया था.इसका आंशिक रूप से राष्ट्रीयकरण कर दिया गया. 19 जुलाई, 1969 को 14 बड़े वाणिज्य बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया. एक दशक के पश्चात् 15 अप्रैल, 1980 को पुनः 6 निजी वाणिज्य बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया. 4 सितम्बर, 1993 को न्यू बैंक ऑफ़ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में बिलय कर दिया गया.

वर्तमान में देश में कार्यरत वाणिज्यिक बैंकों की कुल संख्या = 14 + 6 - 1 = 19 है. भारत में 1934 ई.में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया अधिनियम पारित हुआ और इस अधिनियम के तहत 1935 ई. में भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई. 1 जनवरी, 1949 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का राष्ट्रीयकरण किया गया.

नोट - पोस्ट को अपडेट किया जा रहा है.
Also Read - RRB NTPC Books pdf free download | Study Materials Download

Post a Comment

और नया पुराने