English kaise sikhe

अंग्रेजी कैसे सीखे 

Section - 1 :  A 30 DAYS COURSE
English Alphabet

English बोलना कैसे सीखे


Suru se english sikhe -  इंग्लिश बोलना कैसे सीखे

EnEnglish kaise sikhe

 

How to Learn English - English kaise sikhe

रोमन लिपि की वर्णमाला -  हिंदी की लिपि देवनागरी है और अंग्रेजी की रोमन है |
हिंदी में अ से ह तक 46 वर्ण होते है जबकि अंग्रेजी में केवल 26 वर्ण होते है |
अंग्रेजी वर्णमाला में वर्ण (Letters) दो प्रकार के होते है -  बड़े (Capital) जैसे - A,B,C,D,E,F,G,H आदि और छोटे (Small) जैसे -   a,b,c,d,g,h  आदि |
ये वर्ण छपाई में भिन्न - भिन्न आकार के होते है और लिखने में भी भिन्न - भिन्न आकार के होते है | इस प्रकार वर्ण चार प्रकार के हुए :
(1) छपाई के बड़े (Capital) वर्ण  (2) छपाई के छोटे (Small) वर्ण 
(3) लिखने के बड़े (Capital) वर्ण (4) लिखने के छोटे (Small) वर्ण  

अंग्रेजी की लिपि रोमन है तथा अंग्रेजी में वर्णों का आकार निश्चित है | कुछ वर्ण छोटे आकार के होते है तो  कुछ बड़े आकार के होते है | Capital Letters लगभग समान आकार के होते है अत: उन्हें 4 - Line पेपर पर ऊपर की तीन लाइनों में लिखकर दिखाया जाता है | लेकिन Small letters अकार में एक जैसे नहीं है | इन्हें 4 - line paper पर लिखा जाता है | 
  1. बीच की दो पंक्तियों में लिखे जाने वाले वर्ण -  a,c,e,i,m,n,o,r,s,u,v,w,x = 13 वर्ण 
  2. ऊपर की दो पंक्तियों में लिखे जाने वाले वर्ण -  b,d,h,k,l,t = 6 वर्ण 
  3. चार पंक्तियों में लिखे जाने वाले वर्ण - f,p = 2 वर्ण 
  4. नीचे की तीन पंक्तियों में लिखे जाने वाले वर्ण - g,j,q,y,z = 5 वर्ण 
अंग्रेजी बोलने के साथ -  साथ आप लिखने का अभ्यास भी जारी रखे | लगातार अभ्यास से त्रुटियाँ दूर होती है और लेखन में भी सुधार होता है | भले ही आप हाई स्कूल पास हो या ग्रेजुएट , एक पेज 4 -line कॉपी में अवश्य लिखे | इससे अंग्रेजी लिखाई का ज्ञान हो जायेगा | 




अंग्रेजी के स्वर और व्यंजन

अंग्रेजी में प्रयुक्त 26 वर्णों को स्वर (Vowels) और व्यंजन (Consonants) के रूप में दो भागों में बटा गया है | अब यहाँ स्वरों और व्यंजनों के भिन्न -  भिन्न उच्चारणों के बारे में बताया जा रहा है | साथ ही आप देव नागरी लिपि के माध्यम से भी रोमन वर्णमाला सीखेंगे |
  • अंग्रेजी में पांच स्वर (Vowels)  और 21 व्यंजन (Consonants) है | ये इस प्रकार से है :
  • Vowels : A,E,I,O,U  = 5
  • Consonants : B,C,D,F,G,H,J,K,L,M,N,P,Q,R,S,T,V,W,X,Y,Z = 21
अंग्रेजी में कई Vowels तथा Consonants का एकल रूप में भिन्न उच्चारण होता है , शब्दों के बीच में प्रयुक्त होने पर उनका भिन्न उच्चारण होता है , जैसे -  G,H,L,W,Y,Z आदि , वर्ण अलग से जी , एच , एल , डब्ल्यू ,वाई , जेड आदि बोले जाते है , परन्तु शब्दों में प्राय: इनका उच्चारण क्रमश: ग , ह , ल , व ,य ,ज, आदि होता है |

अंग्रेजी वर्णों का उच्चारण 

अंग्रेजी वर्णमाला के वर्णों का विविध उच्चारण , उदाहरण सहित इस प्रकार है :


अंग्रेजी वर्णआवाज एवं शब्द
A (ए)आ (Car कार); ए (Bay बे) ऐ (Man मैन)
B (बी)ब (Box बाक्स)
C (सीक (Camel केमल); स (Cent सैंट)
D (डी)ड (Did डिड)
E (ई)ई (She शी); ए (Met मेट)
F (एफ) (Foot फुट)
G (जी) ज (George जॉर्ज)
H (एच)ह (Hen हेन)
I (आइ)इ (India इंडिया); आई (Find फाइंड)
J (जे)ज (joke जोक)
K (के)क (Kick किक)
L (एल)ल (Letter लेटर)
M (एम)म (Man मैन)
N (एन)न (Nose नोज)
O (ओ)अ (Our अवर)
P (पी)प (Paper पेपर)
Q (क्यू)क (Quick क्विक)
R (आर)र (Remind रिमाइंड)
S (एस)स (Sand सैंड)
T (टी)ट (Teacher टीचर)
U (यू)अ (Up अप , Cup कप) (Cute क्यूट)
V(वी)व (Value वैल्यू)
W (डब्ल्यू)व (Walk वाक)
X (एक्स)(X - Ray एक्सरे)
Y (वाई)य (Young यंग); आई (My माई)
Z (जेड)ज (Zinc जिंक)
Q के  साथ सदा U लगता है, जैसे - Quick, Cheque आदि |

 उदाहरण सहित संयुक्त वर्ण इस प्रकार है :-
  • Ch - च  -  choice (चोइस)
  • th - थ  - thanks (थैंक्स)
  • th - द  - that (दैट)
  • ph - फ - phone (फ़ोन)
  • sh -  श - she (शी)
  • gh - ग -  ghost (घोस्ट)
  • gh - फ - tough (टफ)
  • ck - क - block (ब्लॉक)
Note :-  gh (ग) से पूर्व यदि दीर्घ स्वर (Vowel) हो तो gh का उच्चारण मूक (Silent) होता है, जैसे - Right (राईट) अन्यथा 'ग' होता है, जैसे ghost (घोस्ट)|


बड़े और छोटे अक्षरों का प्रयोग 
अंग्रेजी की वाक्य - रचना में छोटे (Small) और बड़े (Capital) दोनों अक्षरों का प्रयोग होता है | बड़े वर्णों (Capital letters) का प्रयोग निम्न स्थानों पर होता है :-
  1. प्रत्येक वाक्य का पहला अक्षर  ( This is a book, When did yo go? )
  2. किसी व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द का पहला अक्षर  | ( The Himalayas, Qutub Minar,Mathura, Ram Nath,etc.)
  3. सक्षिंप्त शब्द के लिए प्रयुक्त अक्षर के लिए | ( U.N.O., P.M.)
  4. महीने व सप्ताह के दिनों के नाम का पहला अक्षर | ( March,August, Monday, etc.)
  5. ईश्वर के नाम तथा उसके लिए प्रयोग में आने वाले सर्वनाम के पहले अक्षर | ( God, Lord)
  6. अंग्रेजी में 'मै' के लिए | ( How can I ever forget what you have done for me?)
  7. पत्र शुरू करते समय संबोधन (Salutation) का तथा समापन वाक्यांश (Complimentary Clause) का पहला अक्षर | ( Dear Radha/Ma'am,Aunt/Sir, Yours sincerely / Affectionately yours.)
  8. Quotation mark के अंदर वाक्य शुरू करते समय वाक्य का पहला अक्षर | ( He said, "The Taj Mahal is in Agra.")
  9. अंग्रेजी कविता के हर एक चरण का प्रथम अक्षर | ( All things bright and beautiful, All creatures great and small, All thing wise and Wonderful, The good God made them all.)
महत्वपूर्ण संकेत (Important Points)
  1. अंग्रेजी में बड़े (Capital) और छोटे (Small) दो तरह के वर्ण होते है | बड़े वर्णों का प्रयोग वाक्य के आरंभ में, व्यक्तिवाचक संज्ञा में (जैसे - Delhi) , शब्दों के संक्षिप्त रूपों में (जैसे Doctor के लिए Dr) तथा महीनों व दिनों के नाम (जैसे - March, Saturday) आदि के लिए होता है | बड़े (Capital) वर्णों के होने से भाषा देखने में अच्छी लगती है | सोचिए, यदि अंग्रेजी में Capital letter न होते, तो 'मै के लिए 'i' लिखा जाता 'I'  नहीं |
  2. हिंदी (देवनागरी लिपि में) लाइन पर शिरोरेखा डाली जाती है जबकि अंग्रेजी (रोमन लिपि में) लाइन के ठीक ऊपर लिखी जाती है |

English Pronunciation -1 

कुछ स्वरों (Vowels) का उच्चारण समझना अत्यावश्यक है। अंग्रेजी स्वरों के उच्चारण में बड़ी विविधता होती है, - A का उच्चारण आ,ए तथा ऐ होता है; E का ए,इ तथा ई (लम्बा उच्चारण); I का उच्चारण ई,आई और अ, O का उच्चारण ऑ, आ,उ, ऊ और अ; और U का उच्चारण उ, ऊ आदि

अंग्रेजी के उच्चारण में लोग प्राय: भूल करते है। अंग्रेजी भाषा के उच्चारण के कुछ विशेष नियम है, जिन्हें सीखना प्रत्येक अंग्रेजी सीखने वाले के लिए आवश्यक है। हम पहले स्वरों (Vowels) के उच्चारण के विषय में विचार करते है

अंग्रेजी के भिन्न उच्चारण वाले स्वर 
starting se english kaise sikhe

english kaise sikhe online


english kaise padhe

english grammar kaise sikhe

american english kaise sikhe

english kaise sikhe bolna 
rato rat english bolna sikhe

30 din me english bolna sikhe

इंग्लिश सीखे हिंदी में

english kaise sikhe app

english kaise sikhe


english kaise sikhe

Silent Letters

english kaise sikhe


english kaise sikhe


अंग्रेजी व्यंजनों के उच्चारण

स्वरों की भांति कुछ अंग्रेजी व्यंजनों (Consonants) के उच्चारण में भिन्नता पाई जाती है. उदाहरण के लिए C का उच्चारण '' और '' होता है; G का '' और '', S का '', '' और '' और T का '' '' , '' , '' और '' आदि. यदि आप दिए गए विवरण के अनुसार अंग्रेजी व्यंजनों के उच्चारण पर थोड़ा ध्यान देंगे और नियमित अभ्यास करेंगे, तो आपको शब्दों के उच्चारण में कोई समस्या नहीं आएगी. 
'F'  और 'Ph' दोनों वर्णों का उच्चारण '' होता है, '' नहीं , जैसे -  Fall (फ़ॉल) , Philosophy (फ़िलॉसफ़ी) इत्यादि.

अक्षरों का क्रम बदल जाने उच्चारण में अंतर

हिंदी में 'स' आदि कोई भी वर्ण किसी भी क्रम में बदले उसका उच्चारण एक जैसा ही रहता है, किन्तु अंग्रेजी में ऐसा नहीं है, यहाँ Cent का उच्चारण 'सेंट' होगा और Cant का उच्चारण 'कैन्ट' होगा. ऐसे शब्दों के कुछ नियम तथा उच्चारण निम्नलिखित है:

‘C’ का उच्चारण
  • 'C' का उच्चारण 'स' और 'क' होगा
 (1) C के बाद यदि E,I,Y आये , तो C का उच्चारण 'स' होगा, जैसे:
  1. Cyclone (साइक्लोन) तूफ़ान 
  2. Receive (रिसीव) प्राप्त करना
  3. Icy (आइसी) बर्फीला
  4. Force (फोर्स) शक्ति
  5. Certificate ( सर्टिफिकेट) प्रमाणपत्र
  6. Niece (नीस) भतीजी
  7. Rice (राइस) चावल
  8. Circle (सर्कल) घेरा
  9. Celebrate (सेलिब्रेट) उत्सव मनाना
(2.) C के बाद A,O,U, K,R,T आदि कोई वर्ण हो , तो प्राय: C का उच्चारण 'क' होगा जैसे:
  1. Back (बैक) पीठ
  2. Cat ( कैट) बिल्ली 
  3. Custom ( कस्टम) रिवाज
  4. Dock ( डॉक) बंदरगाह 
  5. Cap (कैप) टोपी 
  6. Cock (कॉक) मुर्गा
  7. Cruel ( क्रुअल) क्रूर
  8. Cattle (कैटल) पशु /जंतु 
  9. Cow (काउ) गाय
  10. Curse (कर्स) कोसना
(3.) कभी - कभी C के बाद IA या EA हो, तो उच्चारण 'श' हो जाता है जैसे:
  1. Social (सोशल)
  2. Ocean ( ओशन) समुद्र 
  3. Musician ( म्यूजिशियन) संगीतकार

‘G’ का उच्चारण
G के दो उच्चारण है - ग और ज
(1.) 'ग' का उच्चारण जैसे:
  • Give (गिव) देना
  • Big (बिग) बड़ा 
  • Go (गो) जाना 
(2.) जब किसी शब्द के अंत में 'GE' हो तो इसका उच्चारण 'ज' होता है जैसे :
  • Cage (केज) पिंजरा
  • Age (एज) आयु
  • Sage ( सेज) महात्मा 
  • Page (पेज) प्रष्ठ
  • Gauge (गेज) माप - यंत्र
  • इसी भी प्रकार इनमें भी 'ज' बोला जाता है जैसे:
  • Pigeon (पिजन) कबूतर
  • Ginger (जिंजर) अदरक
  • Gist (जिस्ट) सार
  • Gem (जेम) कीमती पत्थर
‘S’ का उच्चारण
'S' के प्रमुख तीन उच्चारण है जैसे - ज, स, श
(1.) यदि शब्द के अंत में BE, G, GG, GE, IE, EF, EFY आदि आएं , तो इनके बाद लगे S उच्चारण 'ज' हो जाता है, जैसे :
  • Bags (बैग्ज) थैले
  • Rupees ( रुपीज) रुपये
  • Ages (एजिज) युग
  • Tribes (ट्राइब्ज) जातियां
  • Toys (टॉयज) खिलौने
  • Heroes (हीरोज) नायक
  • Eggs (एग्ज) अंडे
  • Stories (स्टोरीज) कहानियां
(2.)  यदि शब्द के अंत में F, P, KE, GHT, PE, TE, आदि वर्ण हो, तो उनके बाद लगे S का उच्चारण 'स' होता है, जैसे : 
  • Jokes (जोक्स) मजाक
  • Roofs (रूफ्स) छतें
  • Lips (लिप्स) होंठ
  • Nights (नाइट्स) रातें
  • Chips (चिप्स) टुकड़े
  • Kites (काइट्स) पतंगे
  • Ships (शिप्स) जहाज
  • Hopes (होप्स) आशाएं
(3.) यदि शब्द में S या SS के बाद IA, ION हो, तो प्राय: S 'श' की ध्वनि देता है, जैसे :
  • Aggression (अग्रेशन) हमला
  • Asia (एशिया) महाद्वीप का नाम 
  • Mansion (मैंशन) महल
  • Pension (पेंशन) पेंशन
  • Russia (रशिया) रूस 
  • Session (सेशन) कार्यकाल
‘T’ का उच्चारण
'T' की स्थिति के हिसाब से उच्चारण होतें है -  श, च, थ, द, ट
(1.) यदि शब्दों में T के बाद IA, IE, IO आदि हों तो 'T' को 'श' बोला जाता है, जैसे :
  • Portion (पोर्शन) भाग
  • Initial (इनिशियल) प्रारंभिक
  • Promotion ( प्रमोशन) वृद्धि
  • Ratio (रेशिओ) आनुपात 
  • Patient (पेशंट) रोगी
  • Illustration (इलस्ट्रेशन) चित्र
(2.) यदि शब्द में S के बाद TION आये, या T के बाद URE आये तो T का उच्चारण 'च' जैसा होता है:
  • Question (क्वेश्चन) प्रश्न
  • Creature (क्रीचर) जंतु
  • Capture (कैप्चर) कैद करना 
  • Culture (कल्चर) सभ्यता
(3.) यदि शब्द में T के बाद H आये, तो कभी - कभी 'थ' की ध्वनी होती है, कई बार 'द' की भी होती है जैसे:
th= थ 
  • Three (थ्री) तीन
  • Thick (थिक) मोटा
  • Thread (थ्रेड) धागा
  • Thin (थिन) पतला 
th = द 

  • Then (देन) तब 
  • This (दिस) यह
  • There (देअर) वहां
  • That (दैट) वह
(4.) कई बार T हिंदी के अक्षर (ट) की ध्वनी देता है, जैसे:
  • Title (टाइटल) विषय 
  • Total (टोटल) जोड़
महत्वपूर्ण संकेत
'The' को हम 'द' भी बोल सकते है और 'दि' भी - दोनों सही है. आमतौर पर 'स्वर' से आरम्भ होने वाले शब्द से पहले 'दि' बोला जाता है (जैसे -  'दि' एग, दि एप्पल आदि) और व्यंजन से शुरू होने वाले शब्द से पहले 'द' ( जैसे - द बैट, द फॉक्स आदि).
A
 शब्दों का पहला अक्षर भी मूक हो सकता है.

कई बार शब्दों का पहला अक्षर भी (Silent) अनुच्चरित या मूक होता है. इन शब्दों को समझिए तथा याद कीजिये :
  • Hour (ऑवर) घंटा 
  • Psychology (साइकोलॉजी) मनोविज्ञान 
  • Pneumonia (निमोनिया) फेफड़ों की सूजन 
  • Knowledge (नॉलेज) ज्ञान 
  • Honour (ऑनर) सम्मान 
  • Gnat (नैट) लड़ाकू विमान
  • Write (राइट) लिखना
 आपने देखा की इन शब्दों में शब्द के प्रथम अक्षर का उच्चारण नहीं होता है. अब इन शब्दों का उच्चारण करें : Know, Wrong, Knitting, Psalm, Honest. {नो, रौंग, निटिंग, साम, ऑनेस्ट.}
अब देखिए कि Knitting में K और दुसरे T का उच्चारण नहीं हुआ, बोलने में niting ही आया है. इसी प्रकार Psalm में P और L दोनों silent है.   
B

 शब्दों के बीच 'जी' 'एच' (gh) अक्षर अनुच्चरित हो सकता है.
 Sigh का उच्चारण 'साई' है और Fight का उच्चारण 'फाइट' है. उक्त आधार पर इन शब्दों का उच्चारण करें :-
  • Thigh (जांघ)
  • High (ऊँचा)
  • Through (द्वारा)
  • Right (ठीक)
  • Light (प्रकाश)
  • Slight (थोडा - सा)
  • Bright (चमकीला)
  • Night (रात)
  • Might (शक्ति)
  • Fight (भय)
  • Tight (कसा हुआ)
  • Delight (आनन्द)
  • Flight (उड़ान)
  • Sight (नजारा)
  • Knight (शूरवीर)
इन शब्दों से आप भलीभांति परिचित है. इनमें 'gh' ऐसे दो वर्ण है, जो सबमें एक सामान Silent (मूक) है और Knight में K भी मूक अर्थात Silent है. शब्दों में प्रयुक्त Silent (मूक) वर्णों के कुछ उदाहरण :

B Silent 
  •  Thumb (थम) अंगूठा
  • Comb (कोम) कंघा
  • Lamb (लैम) मेमना
    C Silent
    • Scent (सेंट) इत्र 
    • Scene (सीन) द्रश्य 
    • Science (साइंस) विज्ञान
      G Silent 
      • Sign (साइन) चिन्ह 
      • Resign (रिजाइन) इस्तीफ़ा देना
      • Design (डिज़ाइन) रचना
        H Silent 
        • Honour (ऑनर) इज्जत 
        • Hour (ऑवर) घंटा 
        • Thomas (टॉमस) टामस  
          K Silent 
          • Knock (नॉक) खटखटाना 
          • Knife (नाइफ) चाक़ू 
          • Knot (नॉट) गाँठ 
            L Silent 
            • Palm (पाम) हथेली
            • Half (हाफ) आधा 
            • Calm (काम) शांति 
            • Talk (टॉक) बातचीत 
            • Folk (फोक) जनसमूह 
            • Should (शुड) चाहिए 
            • Could (कुड) सकना 
            • Would (वुड) जाएगा
              N Silent 
              • Condemn (कंडेम) निन्दा करना 
              • Autumn (ऑटम) पतझड़
              • Hymn (हिम) स्त्रोत
              • Damn (डैम) बददुआ देना
              • Column (कॉलम) प्रष्ठ का भाग
                T Silent 
                • Listen (लिसन) सुनना 
                • Fasten (फासन) बांधना 
                • Often (ऑफ़न) प्राय:
                • Soften (सॉफन) कोमल करना
                  U Silent 
                  • Guard (गार्ड) चौकीदार 
                  • Guest (गेस्ट) अतिथि 
                  • Guess (गेस) अनुमान 
                    W Silent 

                    • Wrong (रौंग) गलत 
                    • Sword (सोर्ड) तलवार
                    • Answer (आन्सर) उत्तर  
                    अब नीचे दिए गए अंग्रेजी शब्दों का उच्चारण कीजिए और पता लगाइए कि कौन से अक्षर मूक है ? Heir, Asthma. Island, Reign, Doubt, Wednesday
                    जी नहीं ये हेयर, अस्थमा, इजलैंड, रिअग्न, डउब्ट,वेडनसडे नहीं है,ये है - एअर (उत्तराधिकारी) , ऐस्मा (दमा) , आइलैंड (टापू) , रेन (राज्य) , डाउट (शक) , वेंसडे (बुधवार) , डिक्शनरी में इसी प्रकार के कुछ और शब्द और सर्च करें और उनका अभ्यास करें. 

                    English Sikhe APP


                    English Sikhe Video




                    महत्वपूर्ण संकेत
                    अंग्रेजी भाषा में कुछ अक्षर मूक (Silent) होतें है, ऐसे शब्दों का उच्चारण पता न होने के कारण, ये भारतीय विधार्थियों के लिए एक समस्या बन जाते है. आप निरन्तर अभ्यास के माध्यम से ऐसे शब्दों पर अधिकार (Mastery) प्राप्त कर सकते है.

                    Post a Comment

                    और नया पुराने